अपना दायरा बढ़ाए

 आप  जब  तक  अपना  दायरा  नहीं  बढ़ाएंगे ,  आगे  नहीं बढ़  पाएंगे , खुद  पर  विश्वास  आपको  अपनी  सीमाएं बढ़ाने  का  मौका  देता  है ।                                                           किसी  भी  नए  काम  को  की  शुरुआत  करने में  डर  लगना  बहुत  ही  स्वाभाविक  है  लेकिन  अक्सर इस  तरह  के  डर  निराधार  साबित  होते  हैं  आप  बड़ी  से बड़ी  योजनाएं  बनाते  हैं  ,ढेर  सारे  संकल्प  लेती  हैं  लेकिन  मन  में  डर  बना  रहता  है  कि  इन्हें  पूरा  पाएंगे या  नहीं , आप  डरती  है , कहीं  कुछ  गड़बड़  हो  गई  तो लोग  क्या  कहेंगे  ,यह  डर  कुछ  और  नहीं  बस आत्मविश्वास  की  कमी  है  जिन  लोगों  को  खुद  पर भरोसा  होता  है  वह  लोग  ही  सफलता  के  नए  कीर्तिमान  रचते  हैं,   कोई  भी  आत्मविश्वास  के  साथ  पैदा  नहीं  होता  ,समय , अनुभव  , और  ज्ञान  के  आधार पर  धीरे- धीरे  वह  खुद  विकसित  होता  जाता  है  आपका आत्मविश्वास  आपको  खुद  के  लिए  स्टैंड  लेने  की  क्षमता  देता  है ।     

                         हम  लोगों  के  अंदर  सबसे  बड़ी  समस्या  यह होती  है  कि  हम  मान  लेते  हैं  कि  यह  काम  हमारी क्षमता  से  परे  है  इसलिए  या  तो  हम  वो  काम  शुरू  ही नहीं  करते  या  शुरू  करने  के  बाद  बीच  में  छोड़  देते  हैं और  हर  अधूरा  काम  हमारी  साहस  को  छोड़ता  है  और इससे  आत्मविश्वास  को  गहरी  ठेस  पहुंचती  है  दूसरों  से खुद  की  तुलना  करना  भी  नुकसानदायक  होता  है  चाहे वह  रंग  ,रूप  ,ज्ञान  – कौशल  या  आर्थिक  स्थिति  को लेकर  ही  क्यों  ना  हो  जो  लोग  दूसरों  से  अपनी  तुलना करते  हैं  उन्हें  ईर्ष्या  और  हीन  भावना  विकसित  होने लगती  है  इसलिए  दूसरों  से  खुद  की  तुलना  बंद  करें और  सोचे  कि  हर  व्यक्ति  अपने  आप  में  खास  होता  है आत्मविश्वास  को  बढ़ाने  के  लिए  अपनी  सोच ,  रहन-सहन  और  पहनावे  पर  विशेष  ध्यान  दें  ,कुछ  नया सीखने  और  जानने  की  जिज्ञासा  हमेशा  जीवित  रखें  ।               

 इन  सब  से  आप  सबसे  ज्यादा  मजबूत  होती हैं  यह  आत्मविश्वास  ही  है  जिसकी  मदद  से  आप खुलकर  जीने  लगती  हैं  ।      

Similar Posts

4 Comments

  1. The group safeguards gamers' rights and aims to maintain up} high 카지노사이트.online standards within the trade. The MGA is a pillar of fairness and transparency for gamers and operators alike. Play roulette for enjoyable and hone your technique with our free roulette games. Practise popular variants like American and European roulette now.

Leave a Reply