अनिद्रा – जीवन पर प्रभाव व घरेलू उपचार

  • नींद  ना  आने  की  बीमारी ” अनिद्रा”  कहलाती  है ।  जीवन  शैली  से  संबंधित  रोग  सभी  को प्रभावित  करते  हैं  और  इन  में  हाइपरटेंशन , तनाव , डिप्रेशन ,अनिद्रा  आदि  शामिल  है ।
    नींद  ना  आने  की  समस्या  से  पीड़ित  अधिकांश  लोग  अपनी  रोजमर्रा  की  जिंदगी  में  कई परेशानियों  का  सामना  करते  हैं  , नींद ना आने  से लोग  तनाव  ग्रस्त  रहते  हैं  , मनोवैज्ञानिक परेशानी  महसूस  करने  लगते  हैं  , उन्हें  बहुत जल्दी  गुस्सा  आता  है  उनका  दिमाग  ठीक  ढंग  से  काम  नहीं  करता ।
    जरूरत  से  ज्यादा  काम  करने  से  दिमाग व  शरीर  के  आराम  ना  करने ,  जल्दबाजी  में खाना  खाने  ,जंक  फूड  पर  ज्यादा  निर्भरता  व लाइफस्टाइल  में  इस  तरह  की  गड़बड़ियां  पैदा होती  हैं  । अनिद्रा  मनुष्य  पर  प्रभाव  डाल  सकती है  ,  यह  व्यक्ति  की  मानसिक  और  शारीरिक सेहत  को  खराब  कर  सकती  है ।                                      एक  अध्ययन  के  अनुसार  अमेरिका  में 30  से  40  फ़ीसदी  वयस्क  नींद  ना  आने  की बीमारी  से  पीड़ित  है  , जबकि  10  से  15  फीसदी  वयस्कों  को  यह  समस्या  अपने  परिवार से  विरासत  में  मिलती  है ,  भारत  में  एक  करोड़ से  ज्यादा  लोग  नींद  ना  आने  की  समस्या  से पीड़ित  है  , इसका  सबसे  प्रमुख  कारण  है  कि  हर  व्यक्ति  ज्यादा  पैसा  कमाना  चाहता  है  इसलिए  वह  देर  रात  तक।  ऑफिस  में  रहता  है, उसे  पार्टी  भी  करनी  है  इसलिए   ऑफिस  के  बाद  पार्टी  भी  अटेंड  करते  हैं  , आज  उसकी जिंदगी  में  हर  चीज  परफेक्ट  है  पर  एक  चीज लापता  है  वह  है  नींद ।
जीवन  पर  प्रभाव  –  बहुत  से  लोग  यह  नहीं जानते  कि  हमारे  दिमाग  में  एक  सोने  की  और एक  जागने  की  साइकिल  होती  है  , अगर  स्लीप साइकिल  वर्किंग  मोड  में  होती  है  तो  बैकअप साइकिल  ऑफ  रहती  है  क्योंकि  यह  तब प्रभावित  होती  है  जब  स्लीप  साइकिल  काम करना  बंद  कर  देती  है   इसलिए  जब  कोई अनिद्रा  से  ग्रस्त  होता  है  तो  उसके बायोलॉजिकल  सिस्टम  में   दोनों  साइकिल  एक ही  साइट  पर  काम  करती  हैं  , सेहत  को  नुकसान  पहुंचाने  वाली  , नींद  ना  आने  की  आदत  जीवन  पर  काफी  गहरा  प्रभाव  डालती  है   इससे  किसी  भी  व्यक्ति  को  सोने  में  काफी परेशानी  होती  जिससे  उसके  एनर्जी  में  कमी आती  है  उसका  मन  किसी  एक  जगह  नहीं लगता  , मूड  लगातार  बदलता  रहता  है  इसके साथ  ही  उसके  परफॉर्मेंस  पर  भी  काफी  प्रभाव पड़ता  है  ।
घरेलू  उपचार  –  अगर  आपको  नींद  ना  आने  की बीमारी  हो  तो  आप  घर  में  इस  उपाय  को आजमा  सकते  हैं –
*  सोने  से  पहले  गर्म  पानी  से  स्नान  करें  यह  एक  एक्सरसाइज  की  तरह  होगा  गरम  पानी  से  नहाने  के  बाद  बेड  पर  जाते  ही  आपको  नींद आएगी  ।
* नींद  ना  आने  के  रोग  में  कई  तेल  भी  काफी फायदेमंद  होते  हैं  , आप  तुलसी  का  तेल  देवदार का  तेल ,  लैवेंडर  का  तेल ,  रोजमैरी  तेल  , विंटर ग्रीन  तेल  आदि  का  इस्तेमाल  कर  सकते  हैं  आपको  किसी  भी  तेल  की  एक  दो  बूंद  पानी की  बाल्टी  में  डालनी  है ।
वैज्ञानिकों  का  कहना  है  कि  लैवेंडर  के  तेल  से  मालिश  करने  से  यह  तेल  लगाने  से  5 मिनट  के  भीतर  ही  शरीर  के    कोशिकाओं  में पहुंच  जाता  है   इस  तेल  का  शांत  प्रभाव  नींद  ना  आने  की  बीमारी  से  बचाता  है  व  इसकी सुगंध  सीधे  दिमाग  पर  पहुंचती  है  और  तेल  के वशीकरण  भीतरी  तत्व  सीधे  सांस  में  प्रवेश  करते  हैं  , अगर  सोने  जाने  से  पहले  गर्म  पानी  में  नहाने  का  समय  नहीं  है  तो   पानी  में  अपने पैर  डालकर  बैठ  जाए ,  दिन  भर  की  कड़ी मेहनत  के  बाद  यह  रिलैक्स  करने  का  बेहतरीन तरीका  है  ।                                                       यह  भी  पढे –  1-भावनात्मक रुप से कितनी फिट है

2- कौन सा तेल  स्वास्थ्य  के लिए  अच्छा। 

Similar Posts

Leave a Reply