प्रोटीन युक्त आहार व लाभ

प्रोटीन  युक्त  आहार  हमारे  शरीर  के  लिए  अत्यधिक महत्वपूर्ण  है,  क्योंकि  यह  हमारे  शरीर  की  मरम्मत  और विकास  में  मदद  करता  है ।  प्रोटीन  हमारे  शरीर  के  लिए  एक  आवश्यक  पोषक  तत्व  है  जो  हमारे मांसपेशियों,  हड्डियों,  त्वचा  और  बालों  के  निर्माण  में मदद  करता  है ।
          नॉन  वेज  डायट  में  प्रोटीन  से  भरे  फूड  की  कमी  नहीं  है  पर  इसका  मतलब  यह  नहीं  है  कि वेजीटेरियन  फूड  में  उच्च  प्रोटीन  उपलब्ध  नहीं  है  सबसे पहले  तो  यह  जानना  जरूरी  है  कि  प्रोटीन  भोजन  का एक  परमावश्यक  अंग  है  जो  शरीर  के  अति  महत्वपूर्ण कार्यों  में  जुटा  रहता  है  जैसे  कि  जीव  कोषों  की  वृद्धि उनका  निर्वाह  और  उनकी  मरम्मत ,  पाचक  रसों  , हार्मोंस  और  ऊर्जा  का  उत्पादन  या  उच्च  प्रोटीन  हमें डालो  दूध  व  दूध  से  बने  उत्पादों  में  व  कुछ  सब्जियों   में  ज्यादा  मिलते  हैं  इसलिए  हमारे  प्रतिदिन  के  आहार में  शरीर  के  वजन  के  अनुसार  प्रति  किलो  0.8  ग्राम लगभग  प्रोटीन  लेने  की  सलाह  दी  जाती  है  प्रतिदिन  के  आहार  का  लगभग  10  से  15%  प्रोटीन  लेना  जरूरी  है ।
प्रोटीन  युक्त  आहार  के  स्रोत:
– मांस:  चिकन , मटन,   आदि
– मछली:  सैल्मन,  ट्यूना,  मैकेरल  आदि
– अंडे:  चिकन  के  अंडे
– डेयरी  उत्पाद:  दूध , पनीर,  दही  आदि
– फलियां:  चना,  मटर,  सोयाबीन  आदि
– नट्स  और  बीज:  बादाम,  अखरोट,  चिया  सीड्स  आदि
प्रोटीन  युक्त  आहार  के  लाभ:
– मांसपेशियों  का  निर्माण  और  मरम्मत
– वजन  प्रबंधन  में  मदद
– ऊर्जा  के  स्तर  में  वृद्धि
– प्रतिरक्षा  प्रणाली  को  मजबूत  करना
– त्वचा  और  बालों  के  स्वास्थ्य  में  सुधार
प्रोटीन  की  कमी  के  लक्षण:
– मांसपेशियों  की  कमजोरी
– थकान  और  कमजोरी
– बालों  का  झड़ना
– त्वचा  की  समस्याएं
प्रोटीन  युक्त  आहार  को  अपने  दैनिक  आहार  में  शामिल  करने  से  हम  अपने  शरीर  को  स्वस्थ  और मजबूत  बना  सकते  हैं ।  यह  हमारे  शरीर  के  लिए आवश्यक  पोषक  तत्व  प्रदान  करता  है  और  हमें  स्वस्थ और  सक्रिय  जीवन  जीने  में  मदद  करता  है ।
              हमारी  फिटनेस  में  इस  बात  का  अहम  रोल होता  है  कि  हमारी  डाइट  कैसी  है  प्रोटीन  एक  ऐसा तत्व  है  जो  अगर  हमारी  डाइट  में  नियमित  रूप  से शामिल  हो  तो  मजबूत  फिटनेस  के  साथ  ही  हम  बहुत सारी  स्वास्थ्य  संबंधी  परेशानियों  से  भी  बचे  रहेंगे  ।
यह भी पढे – 1 – आयरन की कमी पड़ सकती है भारी

 2 – बच्चों की डाइट पर अनावश्यक कंट्रोल सही नहीं

 

Similar Posts

Leave a Reply